मोटरसाइकिल सहित ₹1.70 लाख का मशरूका जब्त, सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर और घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को क्राइम ब्रांच की टीम सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीसीएस के पीछे वाली रोड, 3 नंबर गेट के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसके हड़बड़ाने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ के दौरान संदेही ने मोटरसाइकिल की सीट के कवर से एक पन्नी निकालकर पुलिस को दी। जांच में पन्नी के अंदर 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय सूर्यवंशी, निवासी राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध क्रमांक 0152/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सब्जी का काम करता है आरोपी पुलिस के मुताबिक आरोपी 10वीं तक शिक्षित है और सब्जी का काम करता है। उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं। इनमें भंवरकुआं थाने में वर्ष 2020 का मामला तथा राजेंद्र नगर थाने में वर्ष 2026 का एनडीपीएस एक्ट से संबंधित प्रकरण शामिल है। सप्लायर और नेटवर्क की तलाश पुलिस आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत, सप्लायर, खरीदारों और मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 2026 में अब तक 158 आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 28 सितंबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 72 प्रकरणों में 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में पुलिस ने 3.06537 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 358.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3.91 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त इंदौर के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा की गई। मामले में आगे की विवेचना जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन में शाही मस्जिद कार्रवाई के दौरान तनाव, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले अपील बेअसर… शांति के बाद फिर शुरू हुआ पथराव