दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

जवा, रीवा । जवा थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम के मदद से जवा थाना क्षेत्र में बेखौफ फैले नशा के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए प्रतिबंधित टैबलेट के साथ दो आरोपी:
(1) रितिक द्विवेदी पिता रमेश द्विवेदी उम्र 20 वर्ष निवासी बिझवार थाना जवा जिला रीवा (म.प्र.) और
(2) विवेक मिश्रा पिता रमेश मिश्रा उम्र 24 वर्ष निवासी बरौली ठकुरान थाना जवा जिला रीवा (म.प्र.) को प्रतिबंधित 5850 नग नशीली टैबलेट अल्फजोलम के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी कीमत 20182 रुपये है।
साथ ही पल्सर मोटरसाइकिल 220 सीसी कीमत 1,10,000 रुपये, 1930 रुपये नगद जब्त किया गया। (कुल जप्ती मशरुका की कीमत 1,32,112 रुपये) है।

दिनांक 27/09/26 को जवा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि 2 व्यक्ति पल्सर मोटरसाईकिल से प्रतिबंधित नशीली (गोलियां) टेबलेट लेकर जवा तरफ आ रहे है। सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु थाना जवा पुलिस द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए महूहाटोला खाद्य वितरण केन्द्र के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से आ रहे दो लोगो को रुकवाया गया और विधिवत कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनो व्यक्तियो के कब्जे से नशीली प्रतिबंधित टैबलेट अल्फाजोलम कुल 5850 नग जप्ती कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया तथा परिवहन में उपयोग की गई मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही में जवा थाना प्रभारी अरविन्द सिह राठौड़, सउनि. रन्नू देवी, सउनि. अखिलेश्वर सिंह, प्र.आर. राजरुप साकेत, प्र.आर. प्रेमशंकर साकेत, आर. सूरज सिंह, आर.अभिषेक त्रिपाठी, आर. वेद प्रकाश वर्मा आर. सोनू सिंह आर. सुधीर मौर्या आर. धर्मेन्द्र गुप्ता, आर. बृजकिशोर, महिला.आर. वंदना डिंडोरे, नगर सैनिक. रामजी वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading