उज्जैन में मस्जिद विवाद को लेकर तनाव, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज का किया इस्तेमालउज्जैन। प्रदीप चौधरी। मस्जिद तोड़े जाने के विवाद को लेकर उज्जैन में तनाव की स्थिति बनी हुई है। माहौल को शांत कराने के लिए मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों, शहर काजी, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने की अपील की। कुछ समय के लिए स्थिति शांत हुई, लेकिन इसके बाद दोबारा भीड़ जुटने और पथराव की सूचना सामने आई।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस-प्रशासन ने मौके पर मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने की जानकारी सामने आई है। विधायक आरिफ मसूद ने की संयम की अपीलमामले को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था और उन्होंने इसकी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि जबरदस्ती भ्रम फैलाकर माहौल खराब किया जा रहा है।मसूद ने कहा कि वर्षों पुरानी मस्जिद को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की और कहा कि उज्जैन मुख्यमंत्री का गृह जिला है।साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज से भी संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक शहर कमेटी की ओर से कोई फैसला नहीं लिया जाता, तब तक लोग शांत रहें और किसी तरह की उग्र कार्रवाई से बचें।फिलहाल पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ब्राउन शुगर तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 ग्राम मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार भागीरथपुरा जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक, हाई कोर्ट ने आवेदन किया मंजूर