उज्जैन। महिदपुर पुलिस ने अवैध हथियार रखने और फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को थाना महिदपुर की टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किला रोड स्थित खाल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सलमान पिता मुंशी खां मंसूरी (35), निवासी काली मस्जिद के पास महिदपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे की धारदार तलवार बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 400/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।इसी दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में दो साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी कमलसिंह पिता मनोहरसिंह चौधरी (30), निवासी महू, थाना महिदपुर को भी गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह और एसडीओपी महिदपुर जेंडेन लिंगजेरपा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक सुखसेन अरियाम, आरक्षक राघव, सुखदेव, गोविन्द और समरथ की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भागीरथपुरा जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक, हाई कोर्ट ने आवेदन किया मंजूर जवा पुलिस ने प्रतिबंधित 5850 नग नशीली टैबलेट के साथ दो आरोपियो को किया गिरफ्तार