सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हेलमेट एवं सीट बेल्ट अनिवार्य

रीवा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 28/09/2026 से 08/10/2026 तक चलाये जा रहे 10 दिवसीय वाहन चेकिंग व जन जागरूकता विशेष अभियान के तहत दिनांक 28 सितंबर 2026 को यातायात पुलिस रीवा द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दो पहिया वाहन पर हेलमेट धारण नही करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी।

चालानी कार्यवाही के दौरान रीवा यातायात निरीक्षक एनीमा शर्मा ने सभी वाहन चालको एवं दो पहिया वाहन चलाने वालों को जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं फोर व्हीलर वाहन चलाते समय सीट का प्रयोग अवश्य करे तथा यातायात नियमों का पालन करे।

चेकिंग के दौरान 55 वाहन चालको का हेलमेट नही धारण करने पर चालानी कार्यवाही कर 16,500 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading