इंदौर। प्रदीप चौधरी। बहुचर्चित भागीरथपुरा जलकांड मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने न्यायिक जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग से जुड़े आवेदन को मंजूर कर लिया है। अब जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी और इसे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। अधिवक्ता मनीष यादव ने न्यायालय के इस फैसले की जानकारी दी। भागीरथपुरा जलकांड की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट में प्रस्तुत की थी। इसके बाद रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और उसकी प्रति उपलब्ध कराने को लेकर न्यायालय में आवेदन पेश किया गया था। इससे पहले पक्षकार अजय बागड़िया की आपत्ति के बाद न्यायालय ने रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने का निर्णय लिया था।वहीं, अधिवक्ता मनीष यादव, विभोर खंडेलवाल और रितेश ईनाणी की ओर से रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई थी। आज हुई सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने संबंधित आवेदन स्वीकार कर लिया। अब रिपोर्ट सार्वजनिक होने के साथ ही इसे न्यायालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।न्यायिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद भागीरथपुरा जलकांड से जुड़े तथ्यों, जिम्मेदारियों और जांच आयोग द्वारा प्रस्तुत निष्कर्षों की जानकारी सार्वजनिक हो सकेगी। लंबे समय से रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की मांग की जा रही थी। न्यायालय के इस फैसले को मामले की आगे की कार्रवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अपील बेअसर… शांति के बाद फिर शुरू हुआ पथराव महिदपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध तलवार के साथ युवक गिरफ्तार, दो साल से फरार स्थायी वारंटी भी पकड़ा