AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान गिरफ्तार, कलेक्टर और संभागायुक्त ने संभाला मोर्चा; प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कीउज्जैन। प्रदीप चौधरी। शहर की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान सोमवार को उज्जैन में तनाव की स्थिति बन गई। कार्रवाई के बीच टंकी चौक की ओर पथराव की सूचना सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तितर-बितर किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।जानकारी के अनुसार, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी को लेकर क्षेत्र में विरोध की स्थिति बनी। इस दौरान मुस्लिम समाज के कुछ लोग प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई में सहयोग करते भी नजर आए। उज्जैन शहर काजी खलीलुर्रहमान ने जारी किया वीडियो संदेश,शाही मस्जिद कमेटी खुद अपने हाथों से मस्जिद तोड़ रहे हैं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर फिजूल माहौल बना रहे हैं शहर अपना है इसकी हिफाजत भी हमें करना है… । AIMIM प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तारमामले को लेकर उज्जैन जा रहे AIMIM मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, उन्हें उज्जैन के नागझेरी थाने में रखा गया है। गिरफ्तारी को लेकर AIMIM की ओर से आगे क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर नजर बनी हुई है। कलेक्टर और संभागायुक्त ने की अपीलस्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं संभागायुक्त आशीष सिंह स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।प्रशासन की ओर से कहा गया है कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने या पैनिक करने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैनात हैं। नागरिकों से मामूली घटनाओं को तूल नहीं देने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। पुलिस ने संभाला मोर्चाउज्जैन पुलिस के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके। वहीं शहर काजी की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने और संयम बरतने की अपील की गई है।फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने की है। मामले से जुड़ी आगे की जानकारी और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। उज्जैन में पूर्णतह शांति।संभाग आयुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन के साथ क्षेत्र में तैनात हर मामले पर पैनी नजर गोपाल मंदिर ओर छत्री चौक के बाजार बंद है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन रेलवे स्टेशन से चोरी के दो मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 ग्राम मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार