वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच एवं कर्मचारी के निलंबन की उठी मांग

गुढ़, रीवा।  सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं ऐसा ही मामला रीवा जिले के गुढ़ तहसील कार्यालय से सामने आया है। जहां नकल शाखा में पदस्थ लिपिक राजू तिवारी के कार्यालय में आराम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।

आरोप है कि राजू तिवारी आए दिन अपने घर के बजाय तहसील कार्यालय को ही अपना शयन कक्ष बना लेते हैं। वायरल वीडियो में उन्हें कार्यालय की कुर्सियों पर आराम करते हुए देखा जा सकता है। जिस कर्मचारी की जिम्मेदारी सरकारी कार्यालय में आम लोगों के काम-काज का निपटारा करना है, उसके इस तरह कार्यालय में आराम फरमाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या सरकारी कार्यालय कर्मचारियों के आराम करने के लिए हैं या जनता के कामों के निपटारे के लिए है?
यदि कर्मचारी कार्यालयीन समय में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय आराम करते हैं, तो इससे सरकारी कामकाज प्रभावित होने के साथ आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन से मांग है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही कार्यालयीन समय में कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय स्तर पर कर्मचारी के निलंबन की मांग भी उठ रही है। हालांकि, किसी कर्मचारी को दोषी ठहराने से पहले संबंधित विभाग द्वारा वायरल वीडियो और पूरे मामले की आधिकारिक जांच किया जाना आवश्यक है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading