एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाश, पेचकस से दिया वारदात को अंजाम; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटनाइंदौर। शहर के पॉश इलाके खातीवाला टैंक में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल के मकान में संचालित कॉस्मेटिक गोडाउन को तीन नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर पहुंचे और पेचकस की मदद से गोडाउन का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हालांकि शुरुआती जांच में गोडाउन से किसी सामान या नकदी की चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला खातीवाला टैंक स्थित मकान नंबर 428 आर का है। यहां किराएदार राहुल बजाज का कॉस्मेटिक उत्पादों का गोडाउन संचालित होता है। गोडाउन में कोई निवास नहीं करता और यहां केवल कॉस्मेटिक सामान रखा जाता है। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 4 से 4:30 बजे के बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उन्होंने पेचकस से गेट का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। इस दौरान बदमाशों की पूरी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गईं। फुटेज में तीनों बेखौफ अंदाज में गोडाउन का ताला तोड़ते और अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में किसी सामान या नकदी के चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों अज्ञात बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश शुरू कर दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है आचरण, अहंकार छोड़ने पर ही मिलेगी प्रभु भक्ति की राह : महंत विपिन बिहारी दास जी भोपाल में भाजपा की विशाल रैली, अटल पथ पर जुटेंगे पार्टी कार्यकर्ता