श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर धूमधाम से मना श्री नंद महोत्सव, मुख्य यजमान परिवार सहित जनप्रतिनिधियों ने किया व्यासपीठ पूजन _ गोटेगांव। कीर्तिशेष श्रीमती यशोदाबाई पटेल एवं कीर्तिशेष श्री मणि नागेंद्र सिंह पटेल (मोनू भैया) की पुण्य स्मृति में मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन एवं पटेल परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। कथाव्यास महंत विपिन बिहारी दास जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण उसका आचरण है। अहंकार का त्याग, विनम्रता और समर्पण ही प्रभु भक्ति का वास्तविक मार्ग है।महाराज श्री ने कहा कि मनुष्य की वास्तविक शोभा भगवान के नाम स्मरण और भजन में है। केवल ज्ञानवान होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उस ज्ञान का प्रभाव व्यक्ति के व्यवहार और आचरण में दिखाई देना चाहिए। काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसी बुराइयां मनुष्य के भीतर विद्यमान कंस के समान हैं। इनका त्याग किए बिना आत्मिक शांति और प्रभु कृपा प्राप्त करना संभव नहीं है।उन्होंने मानव सेवा को भगवान की सच्ची आराधना बताते हुए कहा कि भूखे को भोजन कराना, निराश व्यक्ति को सहारा देना और दुखी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। भगवान प्रत्येक जीव में विद्यमान हैं, इसलिए जरूरतमंदों की सेवा और जीवों के प्रति करुणा का भाव रखना चाहिए। महाराज श्री ने गौ सेवा, गौ संरक्षण और पारिवारिक संस्कारों को सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार बताया। श्री नंद महोत्सव में गूंजे जयकारे, कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु कथा के पंचम दिवस पर श्री नंद महोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य एवं बाल लीलाओं के प्रसंगों के वर्णन से कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक नंदोत्सव में सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। महाराज श्री ने कृष्ण लीलाओं के माध्यम से प्रेम, वात्सल्य, करुणा, धर्म और मर्यादा का संदेश दिया। मुख्य यजमान परिवार ने किया व्यासपीठ पूजन इस अवसर पर मुख्य यजमान परिवार के वरिष्ठ समाजसेवी मुलाम सिंह पटेल (भैया जी), मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर सरदार सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं श्रीमती पुष्पलता पटेल सहित परिवार के सदस्यों ने कथाव्यास की व्यासपीठ का विधिवत पूजन कर आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल, करेली नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने भी व्यासपीठ पूजन और आरती में सहभागिता की।कीर्तिशेष यशोदाबाई पटेल एवं मोनू भैया की स्मृति में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। आयोजन के माध्यम से धार्मिक चेतना, पारिवारिक संस्कार, सामाजिक समरसता और सेवा भाव का संदेश दिया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली के म्यार नदी पुल निर्माण के फाइनल बिल में हेराफेरी, माप पुस्तिका (MB) गायब करने और फर्जीवाड़ा करने वाले इंजीनियरों एवं ठेकेदार के विरुद्ध EOW ने की FIR खातीवाला टैंक में कॉस्मेटिक गोडाउन को बनाया निशाना, तीन नकाबपोश बदमाशों ने तोड़ा ताला