जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने पहुंचे रहवासी, 1000 से 1500 रुपए में टैंकर खरीदने को मजबूर लोग; सात दिन में समाधान नहीं तो प्रदर्शन की चेतावनी इंदौर। आमिर खान। ग्राम पंचायत बाग क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर रहवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। रहवासियों का आरोप है कि पंचायत के दस्तावेजों में हर घर तक नल से जल पहुंचने और 100 प्रतिशत जल वितरण का दावा किया जा रहा है, जबकि हकीकत में लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। हालात यह हैं कि रहवासियों को अपनी जेब से 1000 से 1500 रुपए खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। शिकायतकर्ता शादाब पटेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि बाग क्षेत्र में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत की ओर से वर्ष 2024 से ही ऐसे प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिनमें क्षेत्र के प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचने की बात कही गई है, जबकि जमीनी स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। शादाब पटेल का कहना है कि अभी गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है और लोगों को रोजाना टैंकर खरीदकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ऐसे में गर्मी के दिनों में गरीब परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है तो पंचायत किस आधार पर 100 प्रतिशत जल वितरण का दावा कर रही है। जनसुनवाई में शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे क्षेत्र के रहवासियों के साथ दोबारा जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर के सामने प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पंचायत और नल-जल विभाग के दावों की जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टीआई दिलीप पुरी की शहादत पर सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- सरकार परिवार के साथ खड़ी है