जहरीली शराब और अपराधों पर सख्त रुख, कहा- प्रदेश में किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इंदौर/देवास। प्रदीप चौधरी। देवास में शराब तस्करी रोकने के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में जहरीली शराब के कारोबार सहित किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पुलिसकर्मियों के योगदान और उनकी जिम्मेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। टीआई दिलीप पुरी ने शराब तस्करी रोकने के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। सरकार उनके परिवार को हरसंभव मदद देगी। सीएम ने प्रदेश में रोजगार और पुलिस विभाग से जुड़ी उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बीते ढाई वर्षों में 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की मंजूरी दी गई है। वहीं पुलिस विभाग में 65 हजार से अधिक पदोन्नतियां की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल को मजबूत बनाने और कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या के मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ हुई शॉर्ट एनकाउंटर की कार्रवाई के बाद सख्त कदम उठाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि अपराधियों के प्रति सरकार की नीति सख्त है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राहुल गांधी ने इंदौर की छात्रा से किया वादा निभाया, दिल्ली में कराया आंखों का इलाज; स्वस्थ होकर घर लौटी प्रियंका ग्राम पंचायत बाग में पानी का संकट, कागजों में 100 प्रतिशत जल वितरण का दावा