क्राइम ब्रांच इंदौर एवं पुलिस थाना हीरा नगर की संयुक्त कार्यवाही में ; ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कीटनाशक बेचने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।आरोपियों के कब्जे से गोदरेज कंपनी के (GOOD NIGHT & HIT) भारी मात्रा में नकली उत्पाद जप्त। पुलिस ने, कीट नाशक निरीक्षक के सहयोग से नकली उत्पादों का भंडाफोड़ कर, करीब 30,000/- रुपये मूल्य का अवैध नकली मश्रुका किया बरामद।इंदौर शहर में अवैध एवं नकली पदार्थों के क्रय-विक्रय व कॉपीराइट उल्लंघन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर एवं पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कीटनाशक बेचने वाले 02 आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस को आवेदक सुभाष शर्मा (असिस्टेंट मैनेजर, अन्वेष आईपीआर सर्विसेस) द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी महेश चौहान व हरीश चावडा* द्वारा गोदरेज कंपनी के नकली उत्पाद बाजार में खपाए जा रहे हैं।उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर एवं पुलिस थाना हीरा नगर की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान सह – कीट नाशक निरीक्षक श्री सी.एल. मालवीय को साथ लेकर मौके पर जाकर दबिश दी और उनके विशेषज्ञ मार्गदर्शन व तकनीकी सहयोग से बरामद उत्पादों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया उक्त कीटनाशक उत्पाद नकली व अमानक पाए गए।पुलिस टीम एवं कीट नाशक निरीक्षक की उपस्थिति में दीनदयाल उपाध्याय नगर, सुखलिया में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के पास मौजूद चार बोरियों की तलाशी लेने पर उनमें भारी मात्रा में *नकली ‘हिट’ स्प्रे और ‘गुड नाइट’ रिफिल* बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गुजरात से नकली माल लाकर इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में बेचना स्वीकार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना हीरा नगर में अपराध क्रमांक 0484/2026 धारा 51, 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।आरोपियों के नाम 1. महेश चौहान उम्र 28 वर्ष, निवासी- ग्राम बालासर, जिला कच्छ, गुजरात 2. हरीश चावडा उम्र 20 वर्ष, निवासी- ग्राम बालासर, जिला कच्छ, गुजरातजप्त माल का विवरण:*70 बोतल काला हिट एंटी मॉस्किटो स्प्रे26 बोतल लाल हिट एंटी कॉकरोच स्प्रे1450 रिफिल पैक गोदरेज गुड नाइट मॉस्किटो रेपलेंटकुल मश्रूका कीमत:* लगभग 30,000/- रुपये Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 6 साल से फरार 10 हजार का इनामी डकैती आरोपी गिरफ्तार रेप केस में मदद के बदले रिश्वत मांगने वाला SHO ACB के जाल में फंसा
You must be logged in to post a comment.