बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी-लूट के 8 मामलों में आरोपी रहा शामिलउज्जैन।Madhya Pradesh Police के विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने छह साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी चोरी, लूट और डकैती की कई वारदातों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक Pradeep Sharma के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फारुख पिता एहमद हुसैन (42) निवासी रसूलपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जिला देवास को 12 मई 2026 को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार मामला 24 दिसंबर 2020 का है, जब बड़नगर निवासी स्वप्नील पटोदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मौलाना क्षेत्र स्थित उनकी नवधा एग्रो टेक फैक्ट्री में रात के समय हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। फैक्ट्री के चौकीदार ने बताया था कि बदमाश पानी पीने के बहाने अंदर आए और देसी कट्टा तथा तलवारों के बल पर चौकीदारों को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर नट-बोल्ट के कट्टे, थ्रेशर पुली, पाइप कटर, सोयाबीन के कट्टे, गैस टंकी, डीपी ऑयल, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था।इस मामले में थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 688/2020 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के दौरान डकैती की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि फारुख लगातार फरार चल रहा था।पुलिस टीम ने देवास जिले में दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी फारुख वर्ष 2011 से चोरी और लूट की वारदातों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ देवास और रतलाम जिलों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं।इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक चांदनी पाटीदार, उपनिरीक्षक सोभाग सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर, हेमराज खरे, अश्विनी पाठक, नारायण सरा और सैनिक ओंकारलाल की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 46 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद उद्यान विभाग के 26 कर्मचारियों की सेवा समाप्त