इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने वर्ष 2021 के बहुचर्चित एमडी ड्रग्स प्रकरण में लंबे समय से वांछित आरोपी अकरम खान (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने इंदौर न्यायालय परिसर से पकड़ा। आरोपी नासिक, महाराष्ट्र का रहने वाला है और स्क्रैप का काम करता है।पुलिस के अनुसार थाना क्राइम ब्रांच के अपराध क्रमांक 01/2021 में 6 जनवरी 2021 को मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) की डील के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया था। कार्रवाई में कुल 70 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 करोड़ रुपये, तथा 13 लाख 3 हजार 650 रुपये नकद बरामद किए गए थे।विवेचना के दौरान प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/22, 8/25 एवं 8/29 सहित अन्य धाराएं जोड़ी गई थीं। इसी मामले में अकरम खान वांछित था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।महाराष्ट्र में भी दर्ज है गंभीर मामलापुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अकरम खान के खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई नाका थाने में वर्ष 2017 में लूट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 34 तथा महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) की धाराएं भी शामिल हैं।गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच आरोपी से एमडी ड्रग्स की सप्लाई चेन, ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, आर्थिक लेन-देन और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।इस साल 129 आरोपी गिरफ्तारक्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 62 प्रकरणों में 129 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों में 2.95816 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3.57 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक अकरम खान की गिरफ्तारी लगातार की जा रही विवेचना और वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान हुई। मामले में आगे की जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगरानी बदमाश 5 लीटर अवैध जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार, 15 आपराधिक मामले दर्ज वरिष्ठ IPS अधिकारी अंशुमन यादव बने ADG गुप्त वार्ता, साइबर का भी अतिरिक्त प्रभार