टोल नाके पर ₹2.87 लाख के साथ धरा गया थानाधिकारी, सरकारी आवास की भी तलाशीजयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोलापानी थानाधिकारी प्रवीण कुमार चारण को रिश्वत मामले में हिरासत में लिया है। आरोपी निरीक्षक के पास से 2 लाख 87 हजार 150 रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद हुई है, जिसका वह मौके पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।जानकारी के अनुसार, एक परिवादी ने एसीबी की डूंगरपुर इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके भाई के खिलाफ दर्ज रेप केस में मदद करने, मारपीट नहीं करने और परिवार के अन्य सदस्यों को मामले में नहीं फंसाने के बदले थानाधिकारी रिश्वत की मांग कर रहा था।एसीबी उदयपुर रेंज के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया। आरोपी SHO अपनी निजी कार से रिश्वत की रकम लेकर जा रहा था। इसी दौरान निम्बाहेड़ा हाईवे स्थित नरसिंहपुरा टोल नाके पर एसीबी टीम ने उसकी कार को रोककर तलाशी ली, जहां से नकदी बरामद हुई।एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के सरकारी आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में थाने के अन्य कर्मचारियों की कोई भूमिका तो नहीं है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच इंदौर एवं पुलिस थाना हीरा नगर की संयुक्त कार्यवाही में ; ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कीटनाशक बेचने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार इंदौर में नकली ‘हिट’ और ‘गुड नाइट’ बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार