इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 14.9 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक महिंद्रा कंपनी की इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.90 लाख रुपए बताई गई है।पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर 2026 को क्राइम ब्रांच की टीम एमआर-04 रोड स्थित इंदौर स्टील कंपनी के सामने गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो में संदिग्ध स्थिति में बैठे दो लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम शादाब खान, निवासी खजराना और साहिद अली शाह, निवासी चंदन नगर, इंदौर बताए।तलाशी के दौरान ऑटो के डैशबोर्ड से 14.9 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद होने का पुलिस ने दावा किया। पुलिस ने ड्रग्स की अनुमानित कीमत 1.40 लाख रुपए और इलेक्ट्रिक ऑटो की कीमत 1.50 लाख रुपए बताई है।मामले में क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 0146/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, खरीदार और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक साहिद अली शाह के खिलाफ वर्ष 2024 में चंदन नगर थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित धाराओं में एक प्रकरण दर्ज है। वहीं पुलिस के अनुसार शादाब आठवीं तक पढ़ा है और ई-रिक्शा चलाता है, जबकि साहिद दसवीं तक शिक्षित है और चूड़ियां बनाने का काम करता है।क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 17 सितंबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 69 प्रकरणों में 145 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इन कार्रवाइयों में 3.02635 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 346.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3.83 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एक-दो मुकदमों के आधार पर गुंडा एक्ट लगाने पर हाईकोर्ट सख्त, ₹50 हजार हर्जाना देने का आदेश पाल सेक्टर में चैंबर की सफाई से मिली राहत, रहवासियों ने सरपंच का जताया आभार