इंदौर।।इंदौर के चंदननगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने नामी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए महंगे प्रोडक्ट मंगाकर कंपनी को लाखों का चूना लगाया।पुलिस के मुताबिक, शिकायत NTEX कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर द्वारा दर्ज कराई गई थी। जांच में सामने आया कि डिलीवरी बॉय दीपक मोहेर और उसके साथियों ने मिलकर Apple के महंगे प्रोडक्ट (आईपॉड और पेंसिल) ऑर्डर किए। डिलीवरी के दौरान असली सामान निकालकर उसकी जगह नकली सामान पैक कर दिया जाता था और ऑर्डर को “रिजेक्ट” दिखाकर कंपनी को वापस कर दिया जाता था। इस तरीके से करीब ₹14 लाख की धोखाधड़ी की गई।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक मोहेर को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पता चला कि मास्टरमाइंड रितिक गुप्ता ने दिल्ली से डुप्लीकेट प्रोडक्ट खरीदे और वर्चुअल नंबर के जरिए फर्जी आईडी बनाकर ऑर्डर किए। असली सामान को बस के माध्यम से जयपुर भेजा जाता था, जहां से रितिक उसे दिल्ली के करोल बाग में बेचकर मुनाफा कमाता था।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रितिक गुप्ता को जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जिससे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी:दीपक मोहेर (इंदौर)रितिक गुप्ता (जयपुर)इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तिलक कारोले के नेतृत्व में पुलिस टीम और साइबर शाखा जोन-4 की अहम भूमिका रही। पुलिस की अपील:पुलिस ने आम नागरिकों और कंपनियों से अपील की है कि ऑनलाइन लेनदेन और डिलीवरी सिस्टम में सतर्कता बरतें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ठगी का भंडाफोड़: 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹10 लाख की राशि फ्रीज बालाघाट में 205 फीट हनुमान प्रतिमा का संकल्प, चित्रकूट में संतों का मिला आशीर्वाद