इंदौर। शहर में गुमशुदा मामलों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है। थाना पलासिया पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर 4 वर्षीय मासूम बालक और उसके बुजुर्ग दादा को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया। इस त्वरित कार्रवाई की परिजनों सहित आमजन ने भी सराहना की।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार गुमशुदा प्रकरणों में तेजी से कार्रवाई के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-3 राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना पलासिया टीम ने यह सफलता हासिल की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को पीडब्ल्यूडी कॉलोनी क्षेत्र से एक बुजुर्ग और उनका 4 वर्षीय पोता अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग की याददाश्त कमजोर है और वे बच्चे को साथ लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। आशंका जताई गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें बहला-फुसलाकर ले गया हो सकता है।मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पलासिया में अपराध क्रमांक 121/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में 8 विशेष टीमें गठित कर शहर के विभिन्न स्थानों—बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, मंदिर, धर्मशालाओं एवं सुनसान क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की गई।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को देर रात करीब 2 बजे सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने घटना स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर दोनों को सुरक्षित खोज निकाला। आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।मासूम और बुजुर्ग के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की प्रशंसा की।इनकी रही सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र रघुवंशी, उपनिरीक्षक जगदीश मालवीय, प्रधान आरक्षक संदीप राठौर, विशाल पाटिल, धनराज, सुनील यादव, रिंकू सिंह राजपूत, इमरत, गौरव शर्मा एवं जितेंद्र सिंह सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर में नशामुक्ति अभियान के तहत तीसरी बड़ी कार्रवाई, 1 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार