जगतगुरु रामभद्राचार्य से मंदिर समिति की भेंट, निर्माण को बताया सनातन जागरण का प्रतीकबालाघाट/चित्रकूट | 16 अप्रैल 2026.मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बनने जा रही 205 फीट ऊंची भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा को लेकर धार्मिक माहौल गर्माने लगा है। भरवेली क्षेत्र के हीरापुर स्थित सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर में प्रस्तावित इस विशाल निर्माण कार्य को संत समाज का आशीर्वाद मिलना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंदिर समिति के सदस्य पवित्र नगरी चित्रकूट पहुंचे, जहां उन्होंने श्री तुलसी पीठ सेवा न्यास में जगतगुरु रामभद्राचार्य से सौजन्य भेंट की। इस दौरान समिति ने श्रद्धा स्वरूप कोदो का चावल और सत्तू भेंट किया, जिसे जगतगुरु ने प्रसन्नता के साथ स्वीकार किया।बैठक के दौरान 205 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा और भव्य मंदिर निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने इस महायोजना को सनातन धर्म, आस्था और सांस्कृतिक जागरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।उन्होंने भविष्य में बालाघाट आकर इस दिव्य परियोजना को अपने आशीर्वचन देने की सहमति भी दी है। इससे क्षेत्र में श्रद्धालुओं और आमजन के बीच उत्साह का माहौल है।मंदिर समिति के अनुसार यह निर्माण केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि रामभक्ति, हनुमत शक्ति और सनातन गौरव के पुनर्जागरण का प्रतीक बनेगा। समिति ने धर्मप्रेमी लोगों से इस महाअभियान में सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया है, ताकि यह ऐतिहासिक कार्य जल्द ही पूर्ण हो सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड का पर्दाफाश: ₹14 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड जयपुर से गिरफ्तार कोविड-19 : जिम्मेदारी से बच नहीं सकती सरकार