इंदौर।।

इंदौर में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के तहत थाना भंवरकुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ठगी के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में विभिन्न राज्यों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ठगी की गई राशि में से ₹10 लाख फ्रीज कराए गए हैं।



पुलिस के अनुसार, फरियादी सचिन गुप्ता (47) निवासी साजन नगर, इंदौर ने 28 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर एक निवेश संबंधी पोस्ट के जरिए वे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े, जहां उन्हें शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच दिया गया। शुरुआत में उन्हें फर्जी लाभ दिखाकर भरोसा दिलाया गया, इसके बाद एक डमी ट्रेडिंग एप्लीकेशन के जरिए करीब 93 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।

एप्लीकेशन में करोड़ों रुपए का मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब रकम निकालने की कोशिश की गई तो कोई पैसा प्राप्त नहीं हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते और सिम कार्ड ठगों को उपलब्ध कराते थे। वहीं, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था, जिसकी जड़ें कंबोडिया तक जुड़ी पाई गईं।

पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर महाराष्ट्र (बीड), ओडिशा (पुरी) और मध्यप्रदेश (देवास) में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल चौहान, गणेश, आशीष पंवार, नैवेध्य और रश्मिरंजन शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश और डीसीपी जोन-4 आनंद कलादगी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एसीपी विजय चौधरी और थाना भंवरकुआ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील:
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आने वाले निवेश ऑफर्स और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading