बड़नगर (उज्जैन)। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने लगातार तीसरी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 114 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 32 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हनुमान मंदिर कैसुर रोड, ग्राम भोमलवास के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है और उसके पास मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भमरसिंह (52) निवासी कानवन, जिला धार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद थैले से हरे रंग का मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बदनावर क्षेत्र से लाया था।इस संबंध में थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 231/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे गांजा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना कानवन (धार) में मारपीट का मामला दर्ज है। वहीं, इस प्रकरण में अन्य संभावित आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गरवाल, उप निरीक्षक चांदनी पाटीदार, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में चाकूबाजी का बढ़ता आतंक: 2025-26 में दर्जनों घटनाएं, नाबालिगों और नशेड़ी युवाओं की चिंताजनक भूमिका 12 घंटे में इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता: गुमशुदा मासूम और दादा को सकुशल ढूंढ निकाला