इंदौर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मार्च 2026 के लिए सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के कार्यों का मासिक मूल्यांकन जारी कर दिया गया है। इस रैंकिंग में मल्हारगंज के एसीपी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गांधी नगर दूसरे और खजराना तीसरे स्थान पर रहे।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में लागू इस मूल्यांकन प्रणाली का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा को अधिक प्रभावी, पारदर्शी व उत्तरदायी बनाना है। मूल्यांकन में अपराध नियंत्रण, विवेचना, शिकायत निपटान, ट्रैफिक प्रबंधन सहित विभिन्न मापदंड शामिल किए गए हैं।जारी सूची के अनुसार अन्नपूर्णा चौथे, आजाद नगर पांचवें, जूनी इंदौर छठे, परदेशीपुरा सातवें, सराफा आठवें, हीरानगर नौवें, विजय नगर दसवें और सेंट्रल कोतवाली ग्यारहवें स्थान पर रहे। वहीं संयोगितागंज के एसीपी का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा और वे अंतिम स्थान पर रहे।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह व्यवस्था अधिकारियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार लाएगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन 28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ बुंदेला गैंग का सदस्य गिरफ्तार, कार सहित 8.5 लाख का माल जब्त इंदौर में चाकूबाजी का बढ़ता आतंक: 2025-26 में दर्जनों घटनाएं, नाबालिगों और नशेड़ी युवाओं की चिंताजनक भूमिका