झाबुआ : राजेश सोनीजिले में विधार्थियो ने माशीम के कक्षा 10 वी एवं 12 वी परीक्षा परिणामो में अपना परचम लहराया है, ग्रामीण अंचल में भी प्रतिभाओ ने मान बढ़ाया हैबामनिया एवं समीपी विभिन्न विधालयों में माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहे। ग्रामीण अंचल के कई विधार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विघालयों को गौरवान्वित किया। ग्राम रामपुरिया निवासी गणेश अशोक कुमार निनामा ने कक्षा 12 वीं में सभी विपयों में विशेप योग्यता हासिल करते हुए 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । ग्राम सेमलिया निवासी कु. पूजा नारायण डामर ने कक्षा 12 वीं में सभी विपयों में विशेप योग्यता हासिल करते हुए 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए ।विघालयों का रहा श्रेष्ठ परिणाम-पीएमश्री कन्या विघालय बामनिया में प्राचार्य पीरूलाल चौहान के अनुसार कक्षा 10 वीं का 95.7 प्रतिशत एवं 12 वीं का 92.4 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। शासकीय बालक उमावि प्राचार्य सुखराम गरवाल के अनुसार कक्षा 10 वीं का प्रतिशत एवं 12 वीं प्रतिशत रहा। शास. हाईस्कूल अमरगढ प्राचार्य मानसिंह डामर के अनुसार कक्षा 10 वीं का 84.37 प्रतिशत रहा । शास हाईस्कूल नारेला के प्राचार्य नारायण भूरिया के अनुसार कक्षा 10 वीं 97.36 का प्रतिशत रहा । शास हाईस्कूल भैरोगढ प्राचार्य बन्टी गणावा के अनुसार कक्षा 10 वीं का 77.27 प्रतिशत रहा । शास हाईस्कूल सेमलिया प्राचार्य पुप्पा गरवाल के अनुसार कक्षा 10 वीं का 60.97 प्रतिशत रहा शास हासे स्कूल कुकडीपाडा प्राचार्य अमजद खान के अनुसार कक्षा 10वीं 84. 61 प्रतिशत एवं 12 वीं 75.75 प्रतिशत रहा। शास हा. से. पंचपिपलिया प्राचार्य मोहनलाल मुनिया अनुसार कक्षा 10 वीं का 82.20 प्रतिशत एवं 12 वीं का 88.88 प्रतिशत रहा, शा हाई स्कूल गेंहंडी प्रभारी प्राचार्य राजू निनामा के अनुसार कक्षा 10 वी का परिणाम 86.79 प्रतिशत रहा View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन परीक्षा के दबाव में बुझी एक और जिंदगी: 12वीं में फेल होने पर छात्रा ने किया आत्मघाती कदम ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ठगी का भंडाफोड़: 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹10 लाख की राशि फ्रीज