टॉयलेट पेपर से लगाई आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; 140 दमकलकर्मियों ने पाया काबू नई दिल्ली/कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में कम वेतन से असंतुष्ट एक कर्मचारी ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए कंपनी के विशाल गोदाम में आग लगा दी। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय कर्मचारी चमेल अब्दुलकरीम के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना ओंटारियो स्थित एक 12 लाख वर्ग फुट के गोदाम में हुई, जो एनएफआई इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित और किम्बर्ली-क्लार्क के वितरण केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आग लगाने के लिए टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल किया।घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति को गोदाम के अंदर आग लगाते हुए देखा गया है। वीडियो में आरोपी कथित तौर पर कहता है, “हमें जीने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं मिलते, लेकिन ये चीजें बहुत सस्ती हैं।” एक अन्य वीडियो में वह चेतावनी भरे लहजे में कहता है कि यदि पर्याप्त वेतन नहीं मिलेगा, तो इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए ओंटारियो फायर डिपार्टमेंट के 140 से अधिक दमकलकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।वहीं, किम्बर्ली-क्लार्क कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि इस घटना का उनके उत्पादों—जैसे टॉयलेट पेपर और डायपर—की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन बायपास पर अंधेरा बना खतरा: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पुलिस ने बुझाई आग, बड़ा हादसा टला चुनावी गर्मी के बीच संसद में सियासी सौहार्द: मोदी और राहुल गांधी आमने-सामने