शिक्षा से ही समाज का विकास- रमाशंकर सिंह जवा,रीवा। जिले के जवा तहसील में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में जयंती आयोजन समिति जवा, जिला रीवा के अयोजक्तत्व में सामाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत्त शिक्षक सुशील कुमार सिंह बाबा की बरौली के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिवाराव फुले और भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती, जवा जनपद मैदान में मनाई गयी।जहा पर जयंती आयोजन समिति के द्वारा विशाल रैली निकाल कर बाबा साहब के संदेशों को जन जन तक पहुचा गया, उस दौरान महात्मा ज्योतिवाराव फुले और बाबा साहब अमर रहे के नारे गूंजते रहे। जहा पर मुख्य अतिथि के रूप मे भैयालाल वर्मा पूर्व अपर जिला न्यायाधीश।एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व त्योंथर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह, शम्भू सिंह, रामसिया वर्मा,गयादीन प्रजापति, जवा रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष डॉ.टीपी सिंह,लालता प्रसाद साहू,किसान नेता सरोज बादल, रामप्रभाव विश्वकर्मा, एड. मो.अख्तर खान,राजनाथ जायसवाल, किसान नेता रामजीत सिंह,किसान नेता गिरजेश सिंह सेंगर,बड़ेलाल माझी, रामावतार वर्मा,रामलाल वर्मा उपस्थति रहें।। जिसकी अध्यक्षता रामगरीब वनवासी, पूर्व विधायक त्योंथर,रीवा द्वारा किया गया।वही मंच का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी नागेंद्र सिंह द्वारा किया गया। जहा पर सबसे पहले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने महात्मा ज्योतिवाराव फुले और बाबा साहब अंबेडकर जी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किये। इसके बाद सभी वक्ताओं ने संबिधान निर्माता के विचारों और संघर्षों को याद कर उनके बताये हुए मार्गो में चलने की बाते कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियो ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा शिक्षा पर जोर दिए थे जो पढ़ेगा वो आगे बढ़ेगा, इसलिए कम खाओ, लेकिन बच्चो को पढ़ाओ जरूर। आयोजक सुशील सिंह ने कहा कि समाज को ढोंग ढंघोंसला अंधविश्वास,रूढ़िवादिता से मुक्त करने का जो टारगेट था उसमें भी काफी सफलता हाशिल की है इसके साथ परिचय देने के लिए प्रत्येक हाथ मे बाबा साहब की 22 प्रतिज्ञाये दी है। विशिष्ट अतिथि रमाशंकर सिंह ने कहा हम सभी को बाबा साहब के प्रस्तावना को पढ़ना चाहिए, उस प्रस्तावना में सारे सार समाहित है उसमें इंसानियत है भाईचारा है बराबरी का अधिकार है सभी मौलिक अधिकार है। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त भैयालाल वर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने जो संदेश दिए खास कर शिक्षा पर जोर दिए, यदि आप शिक्षित रहेंगे तो आगे बढ़ पाएंगे। उस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक सुशील कुमार सिंह, विकास आदिवासी,गिरधारी सिंह, फूल कुमार बौद्ध, जवा सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह लाखन, शिक्षक समय लाल वर्मा, दयानाथ वर्मा, बैजनाथ वर्मा, राजेश्वरी सिंह,जवा जनपद पंचायत सदस्य संजय सिंह, नंदलाल यादव संजू सिंह,लखपत सोनकर सरपंच अयोध्या प्रसाद वर्मा,मिल्लू खान,दिलीप सिंह सिल्लू खान, सहित हजारों लोग मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कनाड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद 2014 से 2026 तक महंगाई, रोजगार और आम आदमी की जेब: आंकड़ों में पूरी तस्वीर
You must be logged in to post a comment.