महात्मा फुले की जयंती पर कार्यक्रम में मुलाकात, हाथ जोड़कर किया अभिवादन, हुई संक्षिप्त बातचीतनई दिल्ली। देश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है, इसी बीच शनिवार को संसद परिसर में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अचानक आमने-सामने आ गए और दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।जानकारी के अनुसार, जैसे ही प्रधानमंत्री संसद परिसर पहुंचे, वहां मौजूद नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया, जिसे मोदी ने भी उसी अंदाज में स्वीकार किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। हालांकि, बातचीत किन मुद्दों पर हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन वीडियो में दोनों को गंभीर चर्चा करते देखा गया।यह मुलाकात महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित ‘प्रेरणा स्थल’ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि फुले का जीवन समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भी अपने संदेश में कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया और उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।चुनावी माहौल के बीच संसद में दिखी यह सौहार्दपूर्ण मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कम वेतन से नाराज कर्मचारी का खौफनाक कदम: 12 लाख वर्ग फुट के गोदाम में लगाई आग छत्रीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार