इंदौर। शहर में गुमशुदा बच्चों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही एक बार फिर सामने आई है। पुलिस थाना पलासिया ने महज 6 घंटे के भीतर एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी ग्वालटोली निवासी फरियादी विजय ने 14 मार्च 2026 को अपनी 14 वर्ष 6 माह की पुत्री के गुम होने की रिपोर्ट थाना पलासिया में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर गुमशुदा बच्चों के मामलों में प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-03, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 तथा सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने तत्काल विशेष टीम गठित की।टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से जांच करते हुए बालिका को मात्र 6 घंटे के भीतर खोज निकाला। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया।इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक जगदीश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक सुधीर शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र एवं महिला आरक्षक रीना की विशेष भूमिका रही।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिक्षित युवाओं में बेरोज़गारी की उच्च दर कनाड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद