इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कनाड़िया ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.313 किलोग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जप्त किया गया है। बरामद मोटरसाइकिल चोरी की निकली है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना कनाड़िया पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दो आरोपियों—नागेश धौलपुरिया (19) निवासी ग्राम टिगरिया गोगा, जिला देवास एवं कान्हा चौहान (19) निवासी ग्राम गांगरदी, जिला देवास—को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.313 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹18,500) बरामद किया गया।इसके अलावा आरोपियों के पास से एक हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत करीब ₹50,000) एवं ओप्पो मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹18,000) भी जप्त किया गया। जांच में सामने आया कि जप्त मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसके संबंध में थाना कनाड़िया में पूर्व से ही प्रकरण दर्ज है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 265/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क एवं वाहन चोरी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जप्त सामग्री:• 1.313 किलोग्राम गांजा• मोटरसाइकिल• मोबाइल फोनकुल अनुमानित कीमत: ₹86,500/-सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डॉ. सहर्ष यादव के नेतृत्व में सउनि मुनेंद्र सिंह कुशवाहा, सउनि मुकाम सिंह डावर, प्रधान आरक्षक किशोर सांवलिया, प्रधान आरक्षक रविंद्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक पंकज यादव, आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक जगदीश दांगी एवं साइबर सेल के आरक्षक प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन 6 घंटे में मिली सफलता: पलासिया पुलिस ने गुम नाबालिग को सुरक्षित खोजा जवा में महात्मा ज्योतिवाराव फुले एवं सामाजिक समानता के पुरोधा बाबा साहब अम्बेडकर जी की मनाई गयी जयंती