इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बायपास पर लगातार बनी रहने वाली अंधेरे की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आई। शुक्रवार रात अचानक आगजनी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लेकिन कनाड़िया पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि बायपास क्षेत्र में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद रहने के कारण घना अंधेरा रहता है। इसी बीच अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही कनाड़िया थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों को मोबाइल की टॉर्च के सहारे आग बुझाने का प्रयास करना पड़ा। अंधेरे के चलते राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं, बावजूद इसके पुलिस टीम ने साहस और सतर्कता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि बायपास पर स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद एक बार फिर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन नशे में गाड़ी चलाने पर पुलिस नहीं जब्त कर सकेगी वाहन : तेलंगाना हाईकोर्ट का सख्त फैसला कम वेतन से नाराज कर्मचारी का खौफनाक कदम: 12 लाख वर्ग फुट के गोदाम में लगाई आग