नई दिल्ली। नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने बताया कि उनके पक्ष में 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्ताव भी शामिल था। सभी नामांकन वैध पाए गए। 45 वर्षीय नवीन अब देश की सबसे बड़ी पार्टी की कमान संभालेंगे। नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन के पक्ष में 37 सेट नॉमिनेशन पेपर फाइल किए गए।बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के नाम का प्रस्ताव करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।नितिन नवीन के नामांकन में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह] केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान] भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण को कागजात का पहला सेट सौंपा] जबकि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और कई राज्यों के नेताओं द्वारा अतिरिक्त नामांकन प्रस्तुत किए गए] जो नबीन के लिए समर्थन की व्यापकता को रेखांकित करता है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इस पूरे प्रकिया की देखरेख पार्टी के राष्ट्रीय प्रतिवेदक द्वारा की जाती है। किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के कोई भी 20 सदस्य संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ऐसे व्यक्ति का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं जो चार कार्यकाल तक पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा हो और उसकी सदस्यता के 15 साल हो चुके हों। लेकिन ऐसा संयुक्त प्रस्ताव कम-से-कम पांच ऐसे राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के लिए चुनाव हो चुके हों। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बीज संशोधन बिल- 2025 के निहितार्थ एमपी सरकार दो सप्ताह में मंत्री विजय शाह पर ले निर्णय,अब तो बहुत देर हो चुकी’, कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, शाह को लगाई फटकार