भोपाल। राजधानी भोपाल में गुरुवार शाम आए तेज आंधी-अंधड़ और खराब मौसम के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था व्यापक रूप से प्रभावित हुई है। तेज हवाओं और बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल शहर के लगभग 300 विद्युत फीडर पूर्ण अथवा आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। कई स्थानों पर बिजली की लाइनें टूट गईं, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए तथा अन्य विद्युत संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम की मार के कारण अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी और फील्ड टीमों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। कर्मचारियों द्वारा क्षतिग्रस्त लाइनों, पोल और अन्य उपकरणों की मरम्मत का कार्य लगातार किया जा रहा है।कंपनी ने बताया कि शहर के सभी प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे टूटे हुए बिजली के तारों और क्षतिग्रस्त विद्युत संरचनाओं से दूर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत विद्युत विभाग को दें।विद्युत वितरण कंपनी का दावा है कि अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मशहूर फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान का शुभारंभ