मुंबई। हिंदी फिल्म जगत के वरिष्ठ फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से लीवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।पहलाज निहलानी हिंदी सिनेमा के उन चर्चित निर्माताओं में शामिल रहे, जिन्होंने व्यावसायिक सिनेमा को नई पहचान दी। उन्होंने अपने फिल्म निर्माण करियर की शुरुआत वर्ष 1982 में फिल्म ‘हथकड़ी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘आंधी तूफान’, ‘इल्जाम’, ‘आंखें’, ‘शोला और शबनम’ तथा ‘अंदाज’ जैसी कई सफल फिल्मों का निर्माण किया। उन्हें अभिनेता गोविंदा को बड़ा ब्रेक देने का श्रेय भी दिया जाता है।जनवरी 2015 से अगस्त 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) के अध्यक्ष रहे निहलानी अपने बेबाक और सख्त फैसलों के लिए चर्चा में रहे। उनके कार्यकाल के दौरान फिल्मों में कटौती, आपत्तिजनक दृश्यों पर रोक और प्रमाणन संबंधी कई निर्णयों को लेकर व्यापक बहस हुई। फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में बड़ी संख्या में कट लगाने की सिफारिश और कई फिल्मों के किसिंग सीन पर आपत्तियां उनके चर्चित फैसलों में शामिल रहीं।जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में किया गया। फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमएनआईटी जयपुर के सफाई कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 2013 से स्थाईकरण का कोर्ट का आदेश भोपाल में आंधी-अंधड़ से विद्युत व्यवस्था प्रभावित, बहाली कार्य युद्ध स्तर पर जारी