5 जून को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का होगा विमोचनभोपाल। प्रदीप चौधरी।।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान का शुभारंभ करेंगे। सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को वर्ष 2024-25 के लिए 8 श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर सर्कुलर इकॉनॉमी विषय से संबंधित पांच कोर्स मॉड्यूल्स का लोकार्पण करेंगे। साथ ही एप्को और इन्टैक द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्यप्रदेश के 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सर्कुलर इकॉनॉमी के क्षेत्र में किए गए नवाचारों एवं उल्लेखनीय कार्यों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। विश्व पर्यावरण दिवस की इस वर्ष की थीम “Inspired by Nature, For Climate and For Our Future” रखी गई है, जिसके अनुरूप विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।30 सितंबर तक चलेगा अभियान“एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत नागरिकों, शैक्षणिक संस्थाओं, उद्योगों, स्व-सहायता समूहों, नगरीय निकायों, पंचायतों तथा सामाजिक संगठनों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। लगाए गए पौधों की जियो-टैगिंग कर उनका पंजीयन ‘मेरी लाइफ’ (Meri LiFE) पोर्टल पर किया जाएगा। यह अभियान 5 जून से 30 सितंबर 2026 तक प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ संचालित होगा।जिला स्तर पर होंगे विविध आयोजनविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी जन-जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां, रैलियां, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं, पौधारोपण अभियान, स्वच्छता गतिविधियां तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पर्यावरणविदों द्वारा जलवायु परिवर्तन और प्रकृति संरक्षण पर विशेष व्याख्यान भी दिए जाएंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में आंधी-अंधड़ से विद्युत व्यवस्था प्रभावित, बहाली कार्य युद्ध स्तर पर जारी रेलवे यात्रियों के मोबाइल चोरी का आरोपी जीआरपी नीमच के शिकंजे में