दिल्ली/ गांधी फेस फाउंडेशन दिल्ली में  सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती समारोह रिटायर्ड जस्टिस लोकुर जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रोफेसर आनंद कुमार, प्रोफेसर शशि भूषण समाजवादी नेता पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम,कर्नाटक योजना विभाग के अध्यक्ष विधायक बीआर पाटिल, मधु दंडवते, शताब्दी वर्ष के प्रमुख अरविंद श्रीवास्तव, डॉक्टर मेजर हिमांशु सिंह, प्रोफेसर सामंत्तरा उड़ीसा, समाजवादी नेता एडवोकेट शिव सिंह, एडवोकेट निसार आलम सहित देश के तमाम राज्यों से आए लोकतंत्र रक्षक उपस्थित रहे।

जयंती समारोह में मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि भारत को लोकतंत्र घोषित हुए 75 साल हो गए लेकिन देश में सच्चा लोकतंत्र है यह कहना मुश्किल है। भारत के संविधान में उल्लेखित आजादी बराबरी और भाईचारे जैसे मूल तत्व आज अर्थहीन होते जा रहे हैं सारी सत्ता कार्यपालिका के हाथों में सिमट गई है बल्कि सत्ता दो व्यक्तियों के हाथों में केंद्रित हो गई है।

पूरे देश की नौकरशाही सेना जांच एजेंसियां आदि पर उनका नियंत्रण हो गया है आम नागरिक सस्ते सुलभ न्याय से वंचित हैं देश में बैठी हुकूमत संविधान की मंशा के विपरीत कानून बनाती जा रही है। वर्तमान समय में लोकतंत्र की रक्षा में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है मीडिया को निष्पक्ष आवाज उठाना चाहिए चुनाव का बाजारीकरण हो गया है संवैधानिक नैतिकता खत्म हो गई है राजनीति का मूल तत्व सेवा भाव अब नहीं रह गया है।

देश के किसान आंदोलन ने कुछ हद तक लोकतंत्र को बचाने का काम किया है वर्तमान में लोकतंत्र न तो जिंदा है और न ही मरा है बल्कि बीमार है आईसीयू में है हम सबको लोकतंत्र एवं संविधान बचाए रखने के लिए बड़े स्तर पर रणनीति के तहत काम करना पड़ेगा ।
          

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading