इंदौर। जीआरपी इंदौर की सतर्कता, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। रेलवे स्टेशन इंदौर के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर संदिग्ध अवस्था में घूम रही दो नाबालिग बालिकाओं को जीआरपी स्टाफ ने सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया।जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो असंरक्षित नाबालिग बालिकाएं घूमती हुई दिखाई दीं। इस दौरान आरक्षक जितेंद्र पंवार एवं जागरूक यात्री तरुण बंदेवार ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बालिकाओं को सुरक्षित थाना जीआरपी इंदौर पहुंचाया।थाने में म.प्र.आर. 219 कलिस्ता लकड़ा द्वारा दोनों बालिकाओं से संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों बालिकाएं बिना परिजनों को बताए अपनी नानी के घर जाने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पहुंच गई थीं।इसके बाद जीआरपी स्टाफ ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए बालिकाओं के परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर माता-पिता थाना जीआरपी इंदौर पहुंचे, जहां उन्हें बच्चों की सुरक्षा एवं पारिवारिक समन्वय बनाए रखने संबंधी आवश्यक समझाइश दी गई। विधिवत कार्रवाई पूर्ण करने के बाद दोनों बालिकाओं को उनकी माता के सुपुर्द कर दिया गया।जीआरपी इंदौर की इस संवेदनशील कार्यवाही की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है। यह घटना रेलवे पुलिस की जिम्मेदारी, सतर्कता और मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देवास कलेक्टर ने दो आरोपियों पर की NSA की कार्रवाई, तीन माह के लिए जेल भेजने के आदेश जीआरपी इंदौर की तत्परता से यात्रियों को मिला लाखों रुपये का कीमती सामान