रीवा/ रीवा शहर मुख्यालय अंतर्गत फूलमती माता मंदिर से बाइक सवार युवक अर्जुन नगर में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की डिलीवरी देने पहुंचा था जिसे अमहिया पुलिस ने हिरासत में लिया है। View this post on Instagram पूछताछ के बाद अमहिया थाने की पुलिस में एनडीपीएस के मामले में युवक सहित उसके परिवार से जुड़े दो अन्य सदस्यों को मामले में आरोपी बनाया है। जिसमें से कफ सिरप की पैडलिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी दो अन्य परिवार के सदस्यों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया जाता है कि अमहिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बाइक में सवार होकर एक युवक प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की सप्लाई देने अर्जुन नगर आ रहा है जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और संदिग्ध रूप से दिखने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की लगभग दो दर्जन शीशिया बरामद की है। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम गौरव सोनी है जो की सीधी जिले का रहने वाला है गौरतलब की अभी हाल ही में जिले की रायपुर करचूलियान पुलिस ने एक अर्टिगा वाहन से 1162 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप को जप्त करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था जिनके तार भी सीधी जिले से जुड़े बताए गए थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जवा बाजार में खुली भार्गवी वाइन्स कंपोजिट मदिरा दुकान बरौली को हटाने की उठी मांग दिल्ली में आयोजित हुआ सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती समारोह
You must be logged in to post a comment.