इंदौर। जीआरपी इंदौर ने एक बार फिर अपनी सतर्कता, ईमानदारी और सेवा भावना का परिचय देते हुए दो अलग-अलग मामलों में रेल यात्रियों का लाखों रुपये का कीमती सामान सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया है। जानकारी के अनुसार, पहली घटना में यात्री स्वप्निल जोशी निवासी इंदौर ने थाना जीआरपी इंदौर में सूचना दी कि ट्रेन क्रमांक 20918 पुरी हमसफर एक्सप्रेस से यात्रा के बाद रेलवे स्टेशन पर उनका काले रंग का बैग छूट गया है। बैग में डेल कंपनी का लैपटॉप, बोट कंपनी के इयरबड्स, चार्जर सहित करीब 80 हजार रुपये का सामान रखा था। सूचना मिलते ही स्टेशन ड्यूटी पर तैनात प्र.आर. 595 लोकेश करोड़ीवाल ने तत्काल रेलवे स्टेशन परिसर में सघन तलाश की और कुछ ही समय में बैग सुरक्षित बरामद कर लिया। बाद में समस्त सामान यात्री को विधिवत सुपुर्द किया गया।वहीं दूसरी घटना में यात्री मोहम्मदी निवासी गोधरा, गुजरात ने सूचना दी कि ट्रेन क्रमांक 12416 निजामुद्दीन एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान उनका नीले रंग का बैग ट्रेन में ही छूट गया है। बैग में डेल कंपनी का लैपटॉप, चार्जर एवं महत्वपूर्ण डायरी सहित लगभग 70 हजार रुपये का सामान रखा था। सूचना मिलने पर आरक्षक 410 आकाश यादव ने तत्परता दिखाते हुए प्लेटफॉर्म एवं यार्ड में खड़ी ट्रेन में सघन तलाश की और बैग सुरक्षित बरामद कर यात्री को सौंप दिया।दोनों यात्रियों ने जीआरपी इंदौर की त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी इंदौर की सतर्कता से दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल परिजनों से मिलीं क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार