देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज सिंह ने जिले में लोक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दो आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की है। कलेक्टर ने आरोपी अनिल पिता दिनेश मालवीय तथा आरोपी आजास पिता नजाम खान के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3 की उपधारा (2) के तहत निरुद्ध आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार दोनों आरोपियों को तीन माह की अवधि के लिए निरुद्ध कर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ में रखा जाएगा। बताया गया है कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की गतिविधियां लोक व्यवस्था के लिए प्रतिकूल मानी गईं, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विधायक रामेश्वर शर्मा ने जताई खुशी जीआरपी इंदौर की सतर्कता से दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल परिजनों से मिलीं