प्रभु यीशु की शिक्षाओं को अपनाने का लेना चाहिए संकल्प- डॉ. उमेश पटेल रीवा/ रीवा शहर के रतहरा चर्च में गुड़ फ्राइडे के बाद आज ईस्टर का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जहा पर पास्टर कमलेश सिंह पटेल के अगुवाई में चर्च पर प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में सैकड़ो लोगो ने एकत्रित होकर विशेष प्रार्थना की। View this post on Instagram बता दे कि ईस्टर पर्व ईसाई समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की याद में मनाया गया इसके साथ ही चर्च में भजन के साथ साथ बाइबिल का पाठ किया गया। तत्पश्चात चर्च में उपस्थित लोगो ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। जो नया जीवन और उमंग का प्रतीक है। रतहरा चर्च में आयोजित ईस्टर पर्व के अवसर पर पास्टर कमलेश सिंह पटेल ने कहा कि ईसा मसीह को यहूदी धर्म गुरुओं ने दोषी ठहराया था क्योंकि वह खुद को ईश्वर का पुत्र बताते थे। उन्हें रोमन गवर्नर पॉन्टियस पिलातुस के सामने पेश किया गया और गुड फ्राइडे के दिन उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया। सूली पर चढ़ने के बाद ईसा मसीह की मौत हो गई और उन्हें कब्र में दफनाया गया। बाइबल के अनुसार तीसरे दिन यानी कि रविवार को ईसा मसीह का फिर से जन्म हुआ इसी चमत्कारिक घटना को ईस्टर संडे कहा जाता है। डॉ. उमेश पटेल ने कहा प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने से हमें नया जीवन और आशा मिली है उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें अपने जीवन में प्रभु यीशु की शिक्षाओं को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। पास्टर अमित सिंह ने ईस्टर पर्व की विशेषता के बारे में बताया और कहा कि ईस्टर प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने जीवन में नई शुरुआत करने और प्रभु यीशु की शिक्षाओं को अपनाने का संकल्प लेते हैं। ईस्टर पर्व हमें आशा और नया जीवन देने वाला त्योहार है, जो हमें प्रभु यीशु के प्रेम और क्षमा की याद दिलाता है। चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया जिनमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए और लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ चर्च में आकर प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में प्रार्थना की तथा एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंद्रभान सिंह, रामवती सिंह, लीलावती सिंह, फूलवसी नामदेव, संगीता सिंह, सविता पटेल, सावित्री पटेल, संजय सिंह, लालजी पटेल, कमला सिंह, राजेन्द्र साकेत, सियादुलारी साकेत, बृजेश पटेल, संगीता कुशवाहा, शिवदास, हरिशंकर साकेत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली में आयोजित हुआ सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती समारोह दिल्ली में संपन्न हुई संयुक्त किसान मोर्चे की राष्ट्रीय मीटिंग,21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मोदी ट्रम्प के जलाए जाएंगे पुतले