धार। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार स्थित भोजशाला मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए इसे मंदिर मानते हुए हिंदुओं को पूजा का अधिकार दिए जाने संबंधी महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति और धार्मिक संगठनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि “सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता, यह आज फिर साबित हुआ है।” उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर इतिहास में लगातार आक्रमण हुए, मंदिर तोड़े गए और हिंदू संस्कृति को मिटाने के प्रयास किए गए, लेकिन हिंदू समाज अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि धार भोजशाला के लिए सनातनियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया और न्यायालय पर भरोसा बनाए रखा। उन्होंने फैसले को “सत्य और सनातन की जीत” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि देश में जहां-जहां हिंदू स्मृति चिन्ह और मंदिर मौजूद हैं, वहां सत्य को स्वीकार करते हुए सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बनना चाहिए। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद भोजशाला मुद्दे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नवागत एसपी से भारतीय पत्रकार संघ की शिष्टाचार भेंट, किया स्वागत-सम्मान देवास कलेक्टर ने दो आरोपियों पर की NSA की कार्रवाई, तीन माह के लिए जेल भेजने के आदेश