फोटोग्राफर के चोरी का सामान मिलने से उनमें आई खुशी पुलिस को किया धन्यवाद…

फोटोग्राफर के चोरी के सामान मिलने से चेहरे पर आई मुस्कान…. पुलिस का किया आभार व्यक्त.

भवर कुआं पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर चोरी का किया खुलासा.

नोट.. फोटोग्राफर अपनी कीमती सामानों के साथ लगे जीपीएस GPS, लाखों की कीमती सामान की हो सकती है रक्षा.

इंदौर । आमिर खान। बीते कुछ दिनों पहले शादी के प्रोग्राम के दौरान हुई चोरी का पुलिस ने बहुत जल्दी खुलासा किया। शुभकारज गार्डन से शादी समारोह के दौरान विडियो कैमरा चोरी की घटना का पुलिस थाना भँवरकुआं ने किया पर्दाफाश किया। शादी पार्टी में ईवेंट का कार्य करने वाला ही निकला कैमरा चोरी करने वाला ।  बदमाश से चोरी किए गए फोटो व विडियोग्राफी कैमरा सहित घटना में उपयोग कार सहित कुल 15 लाख रुपये का  समान जप्त किया।

इन्दौर।। पुलिस थाना भँवरकुआं क्षेत्र में स्थित शुभ कारज गार्डन राजीव गांधी चौराहा में दिनांक 12.12.2024 को शादी समारोह में पीडित विडियो ग्राफर के कैमरा चोरी की घटना हुई थी।  पुलिस थाना भँवरकुआं ने चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।

घटना  की जानकारी….विस्तार में… विदित दिनों पहले दिनांक 12/12/2024 को रात्री शुभकारज गार्डन राजीव गांधी चौराहा इन्दौर विडियो ग्राफर के कैमरे चोरी होने की घटना की पीडित ने पुलिसथाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  भँवरकुआं पुलिस ने  टीम गठित कर इस घटना की पतारसी कर शुरू की।  पुलिस टीम ने गार्डन से केमरा चोरी की घटना में आये हुलिये के अनुसार बदमाश की तलाश  घटना स्थल से शुरू की जहां पर  आने जाने वालो समस्त रास्तो के सीसीटीवी कैमरो को खंगालते हुए । जिसमें एक बदमशा कैमरे चोरी कर कार से जाते हुए दिखाई देता है। जिसकी तलाश करते  हुए घटना में आये हुलिये की कार व अज्ञात बदमाश की पहचान की,बदमाश को चोरी किए कैमरो सहित पकड़ने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की। पकड़े गए बदमाश की पहचान अभिषेक उर्फ बाबु बाथम (उम्र 24 साल निवासी सूर्या अपार्टमेंट अन्नपुर्णा नगर इन्दौर ) के रुप में हुई, बदमाश से से पूछताछ करते घटना दिनांक शुभकारज गार्डन रिंग रोड से चोरी के फोटो व विडियो कैमरा सहित घटना में उपयोग कार जिसकी कीमती 15 लाख रुपये जप्त किए।
वही आरोपी आदतन अपराधी है,, जिसके खिलाफ़ पुर्व में थाना अन्नपूर्णा में नकबजनी का अपराध  दर्ज है।।
पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनके खिलाफ जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । पुलिस टीम व्दारा गिरफ्तार आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तार में पूछताछ की जा रही।

आरोपी – अभिषेक उर्फ बाबु बाथम उम्र 24 साल निवासी सूर्या अपार्टमेंट अन्नपुर्णा नगर इन्दौर।

जप्त मश्रूका- 2 नग कैमरे (फोटो ,विडियो) घटना में प्रयुक्त कार कीमती 15 लाख रुपये,

इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निभाई –                          थाना प्रभारी भँवरकुआं निरीक्षक राजकुमार व टीम के प्रआर. महेश सरगैय्या, आर. हर्षद, आर. रविकांत की सराहनीय भूमिका रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading