खराब मौसम से केंद्र प्रभारी और किसान चिंतित मीडिया ऑडीटर रीवा। जिले में इस वक़्त शासन द्वारा सभी खरीदी केंद्रों में गेंहू की खरीदी की जा रही है लेकिन विभागीय लापरवाही के बजह से न ही समय से खरीदी केंद्रों में बारदाने पहुच रहे है न ही खरीदे गए गेंहू का उठाव हो रहा है जिस कारण खरीदी केंद्र प्रभारी और किसान परेशान है। लगातार खराब हो रहे मौसम से खरीदी केंद्र प्रभारी और किसान चिंतित है हो रही बारिश और ओलावृष्टि से खरीदी केंद्रों में रखे गेंहू खराब होने के कगार में है लेकिन रीवा बारदाना प्रभारी और परिवहन कर्ता प्रभारी मनमानी पर उतारू है। आरोप है कि दोनों प्रभारियों के द्वारा बिना नजराने के न ही बारदाने समय से भेज रहे है न ही उठाव के लिए वाहन भेज रहे है जिससे किसानों के चेहरों में चिंता की लकीरें देखी जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवहनकर्ता प्रभारी रीवा द्वारा तराई क्षेत्र के कुछ खरीदी केंद्रों में उठाव के लिए वाहन नही भेजा जा रहा है और कहा जा रहा है खरीदी के अंत मे भेजेंगे जहाँ शिकायत करनी हो कर दो?मौसम खराब होने से खरीदी केंद प्रभारी परेशान है क्योंकि खुले में खरीदी होने से गेंहू खराब होने की आशंका है। जिसे लेकर किसानों एवं खरीदी प्रभारियों ने जिला कलेक्टर रीवा से उठाव हेतु वाहन उपलब्ध कराने एवं जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन त्योंथर नगर परिषद का निष्क्रिय कारनामा!भीषण गर्मी में 5 दिनों से पानी सप्लाई बंद होने से बूंद बूंद पानी को तरसते वार्डवासी