रहवासी परेशान, बच्चों की सेहत पर खतरा—जोन 20 के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप

इंदौर। आमिर खान।।
देशभर में स्वच्छता के लिए पहचान बना चुका इंदौर शहर अब अपने ही सिस्टम की लापरवाही से सवालों के घेरे में आता नजर आ रहा है। वार्ड क्रमांक 8, विधानसभा क्षेत्र 1 की गली नंबर 1 में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था उजागर हो रही है।

स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, गली-मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि कचरे के ढेरों से उठती बदबू और फैलती गंदगी के कारण बच्चों में बीमारियां बढ़ने लगी हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के जोन 20 के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

एक ओर शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव इंदौर को एक बार फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और जनता से सहयोग की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था की यह स्थिति उनके प्रयासों पर पानी फेरती नजर आ रही है।

रहवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading