शिकायत पर नगरपरिषद अध्यक्ष और जिम्मेदार अधिकारी मौन, जिला कलेक्टर से लगाई गुहार

त्योंथर, रीवा। रीवा जिले के तराई क्षेत्र त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में पानी की किल्लत मची हुई है लेकिन सांसद, विधायक और जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिस कारण वार्डवासियों को अन्यत्र जगह  पानी लाना पड़ रहा है।
इसी तरह का मामला त्योंथर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-8 आदिवासी बस्ती गढ़हा से सामने आया है जहा पर इस भीषण गर्मी में विभागीय निष्क्रियता के चलते 5 दिनों से पेयजल की सप्लाई बंद है और वार्डवासी बूंद-2 पानी के लिए तरस रहे है शिकायत पर जिम्मेदारअधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौन है।

समाजसेवियों ने पेयजल सप्लाई नही होने एवं बिजली की समस्या को लेकर रोष ब्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद त्योंथर की व्यवस्था बेपटरी हो गयी है लोग सुविधाओ से बंचित हो रहे है एक मात्र हैंडपम्प से 300 लोग पानी उपयोग कर रहे है कभी कभी पानी को लेकर मारपीट शुरू हो जाता है लेकिन नगरपरिषद द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है आरोप है कि नगर परिषद द्वारा मोटर पम्प बनवाया जाता है या फिर वही जला हुआ मोटर पम्प लगवाकर जनता के साथ धोखा किया जाता है।


आए दिन मोटर पम्प का जलना कही न कही शंका पैदा करता है। लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि बोलने को तैयार नहीं है। जिसके लिए वार्डवासी जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है।
अब देखना होगा कि कब तक मे शासन प्रशासन की आंखे खुलेगी और जनता को बिजली पानी मिलेगा या नहीं ?

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading