प्रदीप चौधरी। थाना विजयनगर ने (अपराध क्रमांक 861/2024 धारा 318(4), 61 बी. एन. एस.) ऑनलाइन ठगी मामले में अभी तक कुल 08 आरोपियों को गिरफ़्तार किए गए. जिनके नाम यह है,,,,, सुनील पिता राधेश्याम शर्मा निवासी भीलबाडा राजस्थान प्रकाशचंद उर्फ भूरा पिता हजारीलाल सुधार निवासी राजसमंद राजस्थान गौरव राठौर पिता महेश राठौर निवासी बडी भमोरी इंदौर अमन अहमद पिता अफसर अहमद निवासी कोह ए फिजा कॉलोनी भोपाल रवि वर्मा पिता देवेन्द्र वर्मा निवासी रुकमणी नगर इंदौर मयंक सोलंकी पिता विजय सोलंकी निवासी सम्राटपुरी देवास विधू भारद्वाज पिता विवेक भारद्वाज निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी इंदौर सोनू वर्मा उर्फ बाली दादा पिता ठाकुर प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम खामखेडा जिला सिहोर इन आरोपीयो की गैंग के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में फर्जी खातों से वारदातों को अंजामा दिए. फर्जी खातों के एक ही प्रकरण में देश के अलग-अलग राज्यों से लगातार निकल रहे कई कनेक्शन। इंदौर की विजय नगर पुलिस के द्वारा फर्जी खातों के खिलाफ़ कार्यवाही करने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई जिससे लगातार कार्यवाही की. वही पुलिस के द्वारा आरोपीयो के रिमांड के लिए तैयारी की जा रही जिससे विस्तार में पूछताछ, ओर कई खुलासे होने की सम्भावना जताई जा रही.! किराये से कंपनी के लिये अंकाउट लाने वाला पकड़ाया, कमीशन के आधार पर देते थे रूपए. राजस्थान के प्रतापगढ़, उदयपुर, अकोला और फतेहपुर में सक्रिय है गैंग। विजय नगर पुलिस ने अवैध गॅमिंग और साइबर फ्रॉड के रूपए ट्रांसफर कराने वाली गैंग के मेम्बरों को पकड़ा था। इस मामले में पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ करते उक्त गैंग राजस्थान के तार मिले जिस पर विजय नगर के पुलिस इस मामले में राजस्थान जाकर दबिश दी गई। जहाँ पर गैंग के लिये अकाउट कमीशन पर लाने वाले सरगना को पकड़ा गया। उक्त सरगना देशभर से जरूरतमंद लोगों को ढूंढता है और अपनी गैंग को उनके अंकाउट उपलब्ध कराता है। जिसमें वह अवैध गेमिग और साइबर फ्रॉड का पैसा लेते थे। विजय नगर पुलिस ने अवैध गेंमिग और साइबर फ्रॉड के रूपए को लेकर एक गैंग के सदस्य रवि वर्मा, मंयक, अनम अहमद निवासी भोपाल, विदू भारद्वाज, सोनू बाली उर्फ कृष्णपाल वर्मा को पकड़ा था। आरोपियों से जानकारी मिली थी कि वह फर्जी अकाउटों में गेंमिग और एडवाइजरी के रूपए डालते है। पुलिस ने उनकी रिमांड लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उनकी गैंग का एक मुख्य साथी प्रकाश उर्फ भूरा सुतार है। जो राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी छतीसगढ़ और आसपास के प्रदेशों से अंकाउट की व्यवस्था कर अपने साथियो को देता था। जिसमें करोड़ों का लेनदेन किया जाता था। इस मामले में भूरा के साथ सुनील उर्फ सोनू पिता राधेश्याम शर्मा को भी पकड़ा गया है। जिसमें अभी तक पुलिस को 10 अंकाउटो से लगभग 7-8 करोड के लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस को जांच में पता चला कि इस पूरी गैंग को निक्की उर्फ नितीन शर्मा और उसके साथी संचालित करते थे। प्रकाश उर्फ भूरा उसके लिये ही काम करता है। यह दोनों पूर्व में इसी प्रकार के अपराध में कई राज्यों में बंद हो चुके हैं और उनके साथी भी है जो पूर्व में कई राज्यों में धोखाधड़ी की और करोड रुपए के अकाउंट इनके द्वारा भी संचालित किए गए उनके नाम और आज के राजकिंग, असलम मंसूरी, दीपक, रतन खटीक, विशाल खटीक, विशाल हरिजन, रतन गायरी, श्याम रघुवंशी, अभिषेक भदौरिया, हेमंत चौरसिया, मार्क्स, अनिरुद्ध और भी कई लोग हैं जो उनसे जुड़े हैं विजय नगर पुलिस को अनुमान है कि आरोपियों ने करीब अभी तक 7-8 करोड़ के लगभग अवैध गेंमिग और साइबर फ्रॉड का रूपया ट्रांसफर किया है। यह पैसा अवैध गेंमिग और साइबर फ्रॉड जैसे कामों का रहता है। वर्तमान में उक्त बैंक अकाउंट लगभग 27 लाख रुपए फ्रीज कराए जा चुके हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फोटोग्राफर के चोरी गए बैग कैमरे, पुलिस ने सात दिन के भीतर चोर के साथ जप्त किए. संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के संसद भवन में देश के गृहमंत्री द्वारा किये गये अपमान के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन.