मार्च में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं आमजनता से पहुचने की गई अपील।

News National World/Rewa/बाबा साहब के सम्मान में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में कल दिनांक 22/12/2024 को दोपहर 12 बजे से विवेकानंद पार्क से रीवा शहर में मार्च  होगा।
जिसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष हेमराज साकेत ने दी है कि जिस तरह से भारत की संसद में भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करके बाबा साहब के साथ भारत के संविधान का अपमान किया है उसके विरोध में कल दिनांक 22/12/24 को मार्च करके बाबा साहब को नमन किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल द्वारा किया जाएगा साथ मे सेमरिया विधायक अभय मिश्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

मार्च विवेकानंद पार्क से प्रारंभ किया जाएगा जो कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष नमन करके भारत के संविधान निर्माता के खिलाफ भारत का संविधान समाप्त करने वाली भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी व अमित शाह सहित समस्त नेताओं के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया जाएगा। जिसके लिए उन्होने कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व समस्त बहादुर कार्यकर्ताओं एवं आमजनता से आग्रह करते हुए निवेदन किये है कि कार्यक्रम में सभी लोग पहुंचकर तानाशाह नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बिगुल का आगाज करें।

हेमराज साकेत ने यह भी बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक महात्मा गांधी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजक कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर सिंह, विनोद शर्म, अरुण तिवारी मुन्नू सहित अन्य नेता करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद व पूरी सरकार फर्जी तरीके से प्रकरण दर्ज करके बदनाम करने की कोशिश की जा रही है व कांग्रेस के सांसद को प्रताड़ित करने का जरिया ढूंढ रही है वह भारत की गोदी मीडिया राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र करके कांग्रेस पार्टी को बदनाम करना चाहती है।

अनुसूचित जाति विभाग यह लड़ाई पूरे जिले में लड़ेगा। वह अनुसूचित जाति विभाग के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर गली-गली निकलेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के कुछ चक्र साजिश षड्यंत्र और संविधान को समाप्त करने वाले षडयंत्रों को विफल करेंगे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading