News National World/रीवा/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के तहत दुलहरा गौशाला में गौ एवं गोवर्धन पूजा उत्सव बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुई।समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत रीवा के वार्ड क्र.- 7 की सदस्य प्रतिनिधि राकेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. के वी सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्रा, पुष्पेन्द्र सिंह कल्लन, धनंजय सिंह,लखन लाल पाण्डेय और ज्ञानेंद्र गौतम मौजूद रहे। जिसकीअध्यक्षता खंड पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया। मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन पूजन के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश सिंह ने गोधन और गोवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क पर घूम रही गायों की तुलना में यह गौशाला कम है। दुलहरा पंचायत के पास पर्याप्त शासकीय जमीन है मेरा प्रयास होगा कि पड़री की तरह दुलहरा में भी दो और गोशालाओ का निर्माण हो।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर भूपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की तरह सिरमौर विकास खंड में भी गोवर्धन पूजन का समारोह चल रहा है। दुलहरा का कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से गौशाला के सफल संचालन के लिए जनभागीदारी निभाने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि किसान धान की पराली जला देते हैं। यह पराली गौशाला को देकर बड़ा सहयोग कर सकते हैं।ग्राम दुलहरा के नागरिक लखन लाल पाण्डेय ने गोवर्धन पूजन का इतिहास बताते हुए लाडली बहना की तरह लाडली गौ योजना चलाने का सुझाव दिया तो धनंजय सिंह ने लाडली बहनों को एक एक गाय पालने का सुझाव दिया। डॉ. केवी सिंह ने गोवर्धन पूजा का संबंध प्रकृति एवं पर्यावरण से जोड़ते हुए कहा कि प्रकृति देवताओं के प्रकोप से भी जन धन की सुरक्षा करने मे सक्षम है। अतः मनुष्य को प्रकृति से छेड़छाड़ न करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए। समाजसेवी कल्लन सिंह ने गायों की सुरक्षा और संवर्धन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए लोगों से अपील किया कि सुखी सम्पन्न और निरोगी रहना है तो गौसेवा को अपनाएं। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी प्रेमलाल दाहिया के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन शिवकुमार सिंह के द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष कोल का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में मुख्यरूप से भैयामन सिंह,कमल भान सिंह, उमेश पाण्डेय , संतोष दाहिया, सचिव दान बहादुर सिंह, सुशील साकेत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष ने किया ध्वाजारोहण सिंगरौली जिले के जनपद क्षेत्र देवसर ग्राम पंचायत कठदहा में मनरेगा के ठेकेदारों का कागज़ों में कार्य चल रहा
You must be logged in to post a comment.