रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम है बल्कि यह समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है- रजनीश

रीवा। मजदूर दिवस के पावन अवसर पर रीवा जिले के सिरमौर जनपद पंचायत अंतर्गत खैरहन सरपंच व भरोसा सेवा समिति के संस्थापक रजनीश कुशवाहा ने मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 22वॉ रक्तदान किया,जो मानवता की मिसाल है।

यह रक्तदान संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुखमंती प्रजापति के उपचार हेतु किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रजनीश कुशवाहा के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजयपाल कुशवाहा (शिक्षक), एडवोकेट कमलेश कुशवाहा (पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सिरमौर), सुरेश प्रजापति (पूर्व सरपंच, खैरहन)  पप्पू कनौजिया (ओबीसी महासभा संभाग अध्यक्ष) उपस्थित रहे।

रजनीश कुशवाहा ने कहा कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से भी नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की आगे भी भविष्य में जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।
रजनीश के इस  पुनीत कार्य पर अनुपम अनूप, भरोसा सेवा समिति की अध्यक्ष नीलू दहिया, रेडक्रास सिरमौर के सचिव डॉ. के.वी. सिंह, ज्ञानी गौतम, सुरेश सिंह, प्रेमलाल दहिया सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading