स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ ब्लाक सिरमौर की कमेटी का हुआ गठन

News National World/ रीवा/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ ब्लाक सिरमौर का प्रथम सम्मेलन जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में आयोजन किया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ सर्व प्रथम जयस्तंभ सिरमौर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में स्मारक चिन्ह के सामने ध्वाजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धां सुमन अर्पित किया गया।
जहा पर मुख्यअतिथि जिलाध्यक्ष राजा भैया,जिला संयोजक अनिल सिंह तिवारी,जिला संरक्षक चक्रधर सिंह एवं प्रसन्त सिंह परिहार रहे ।


वही सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजा भैया ने कहा कि आज हमारा जितना भी स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी परिवार हैं उनको एकत्रित कर उनको संगठित करना हैं। हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस अर्पित कर देश को स्वतंत्रत कराया है  जिनको आज भुलाया जा रहा हैं। उनके सम्मान हक अधिकार कायम रहें इसके लिए संगठन को सक्रिय एवं गतिशील बनाना हैं।
  संघ के संरक्षक चक्रधर सिंह ने कहा कि संगठन के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

सम्मेलन में डॉ. डीपी पांडेय, उमा प्रताप सिंह, संतोष सिंह, शिवेंद्र सिह, अजय पांडेय, शिव नारायण सिंह, मुन्नीलाल वर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक वेदपणि पांडेय द्वारा  किया गया।

स्वंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी ब्लाक कमेटी सिरमौर का गठन

,तत्पश्चात स्वंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी ब्लाक कमेटी सिरमौर का गठन किया गया। जिसमे कमेटी में ब्लाक अध्यक्ष डॉ. डीपी पाण्डेय, ब्लाक संयोजक शिक्षक संतोष सिंह,सचिव अजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष शिवनारायण सिंह,उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता वेदमणि पाण्डेय, उदय प्रकाश पाण्डेय कोषाध्यक्ष, उमाप्रताप सिंह (सेनि.प्राचार्य), राजेन्द्र सिंह (नोटरी) महासचिव, रज्जब खांन, व्यास कुमार पाण्डेय सह सचिव बनाये गये।
कार्यकारिणी सदस्य में नरेन्द्र सिंह, शीवेन्द्र सिंह, प्रभात पाण्डेय, सतीश चतुर्वेदी, तरूणेन्द्र शेषर पाण्डेय, धर्मराज सिंह, कैलाश प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह मनोनीत किये गये।
विशेष आमंत्रित सदस्य में शिव बहोरन सिंह बैस, पप्पू सिंह बैस, अम्बिका प्रसाद द्विवेदी, मुन्नीलाल वर्मा, सुनील सिंह तोमर, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कमलेन्द्र प्रताप सिंह, अनूप सिंह, विपुल सिंह, राहुल सिंह, प्रदीप सिंह, स्वदीप सिंह, अजीत सिंह, रचित सिंह, अर्थव सिंह , हर्षित सिंह, हिरेंद्र सिंह को शामिल  किया गया ।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading